माई मुझे बसंती ओढा दे - Desh Ratna


माई मुझे बसंती ओढा दे
कालकूट का विष पिला दे,
छीन ले ये बंसी मुझसे,
पाञ्चजन्य मेरे हाथ थमा दे ..

रास मुझे अब रास ना आये,
मोरपखा न मुझे सोहाए
पैंजनिया अब तोड़ दे माई
सुदर्शन मेरे हाथ थमा दे..

Comments

Popular posts from this blog

Ek Sher

सच -- (c) बख्त फ़क़ीरी "देश रत्न"